आईसीसी नियमों के मुताबिक रिजर्व डे के दिन अधिकतम समय 330 मिनट यानी 83 ओवर फेंके जाएंगे। इसके अलावा आखिरी घंटे के समय मैच को एक घंटे के लिए बढ़ाया जा सकता है। रिजर्व डे का खेल भारतीय समयानुसार तीन बजे से शुरू होगा। आईसीसी नियमों के अऩुसार अंपायर रिजर्व डे के खेल पर आखिरी घंटे के खेल की शुरुआत का संकेत देंगे। अगर ये खिताबी मुकाबला ड्रा होता है तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा। वहीं मैच के दौरान अगर दोनों टीमों के लगता है कि अब परिणाम नहीं निकलेगा तो दोनों कप्तान आपस में सलाह मशविरा कर मैच ड्रॉ करने का फैसला कर सकते हैं।
वहीं अगर मैच की बात की जाए तो खबर लिखे जाने तक भारत ने रिजर्व डे पर खेलते हुए चार विकेट पर 72 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 13 रन बनाकर आउट हुए। वहीं चेतेश्वर पुजारा ने 15 रनों की पारी खेली। विराट और पुजारा को काइल जेमीसन ने आउट किया। इस समय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत बगैर खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं। न्यूजीलैंड की ओर से अब तक टिम साउथी और जेमीसन 2-2 विकेट ले चुके हैं।