फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋद्धिमान साहा की बढ़ी मुश्किलें, पहले अंगूठे की चोट से थे परेशान अब सामने आई यह परेशानी

Thu, 19 Jul 2018 10:44 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

अंगूठे में चोट के कारण राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम से गुजर रहे भारतीय टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा का फिजियो की कथित गलती के कारण कॅरिअर दांव पर लग गया है। गलत इलाज के चलते अब साहा कंधे की समस्या से जूझ रहे हैं। 

विज्ञापन


बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि उनकी यह चोट बेंगलुरु स्थित एनसीए में रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम में गड़बड़ी के कारण उभरी। वह यहां अंगूठे की चोट से उबरने के लिए आए थे। पता चला है कि अगले महीने ब्रिटेन में साहा को सर्जरी करानी होगी। इससे वह साल के अंत में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे की टीम से बाहर हो सकते हैं। आईपीएल से पहले मार्च में क्लब स्तरीय मैच में साहा ने मात्र 20 गेंदों में शतक जड़ा था। 

अधिकारी ने कहा कि साहा का रिहैबिलिटेशन गलत ढंग से किया गया। एनसीए फिजियो ने बहुत बड़ी गलती की है। अब वह सर्जरी के जरिए ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं। सर्जरी होने के कम से कम दो महीने तक वह बल्ले को नहीं छू सकेंगे। इसके बाद उनका रिहैबिलिटेशन शुरू होगा। 
विज्ञापन


आईपीएल के दौरान लगी थी अंगूठे में चोट : साहा को इस साल आईपीएल के दौरान अंगूठे में चोट लगी थी, जिसके बाद वह खेल से दूर हैं। अब यह पता चला है कि उनकी समस्या इससे कहीं ज्यादा बड़ी है। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए उनका चयन नहीं किया गया लेकिन बोर्ड ने उनकी फिटनेस समस्या के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है। कंधे में चोट का मतलब यह हुआ की वह भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी नहीं जा पाएंगे। साहा ने अपने ट्विटर पेज पर हाल में लिखा था 'बुरे दौर से गुजर रहा हूं।' 

मामूली चोट बन गई बड़ी परेशानी : बीसीसीआई अधिकारी ने माना कि 33 साल का पश्चिम बंगाल का यह विकेटकीपर काफी समय पहले ही अंगूठे की चोट से उबर गया था। अधिकारी ने उन्होंने दावा किया कि साहा के कंधे में यह चोट दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर एक कैच लेते समय लगी। यह मामूली चोट थी जिससे उसे परेशानी नहीं थी। 
मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उसे दौरा बीच में छोड़ना पड़ा था। उस समय कंधे में मामूली दर्द था। विकेटकीपर को दूर से थ्रो नहीं फेंकना होता है इसलिए उस चोट से आईपीएल में साहा को परेशनी नहीं हुई। लेकिन दर्द खत्म नहीं हुआ। उन्होंने दावा किया कि साहा ने सोचा कि वह एनसीए में अच्छे से रिहैबिलिटेशन करने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ खेल पाएंगे। 

उठने लगे सवाल : एनसीए में एक सीनियर फिजियो की देख रेख में उन्होंने प्रशिक्षण लिया जिससे स्थिति और खराब हो गई। सवाल यह भी उठ रहा है कि इस फिजियो को साहा की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट दी गई थी या नहीं। यह फिजियो पहले भारतीय टीम के साथ भी कम कर चुका है। आमतौर पर चयन समिति के समन्वयक को सभी जरूरी जानकरी दी जाती है। 

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह अजीब नहीं है कि हेयरलाईन फ्रैक्चर को ठीक होने में दो महीने का समय लग रहे हैं। किसी ने वास्तविक स्थिति की जांच नहीं की। अब उसे बड़ी सर्जरी की जरूरत है और हम उसकी वापसी के बारे में कोई तिथि तय नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें