खिलाड़ियों के अलावा परिवार की भी होगी कोरोना जांच
जानकारी के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड जाने वाले भारत के खिलाड़ियों को 19 मई को मुंबई आने के लिए कहा है। खिलाड़ियों को बायो-बबल में आने से पहले तीन आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने होंगे, जिसके बाद उन्हें अनिवार्य रूप से क्वारंटाइन भी होना होगा। इसके अलावा खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों की भी कोरोना जांच कराई जाएगी क्योंकि वे भी उनके साथ इंग्लैंड जाएंगे।
चार अगस्त से 10 सितंबर के बीच होगी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज
भारतीय टीम इंग्लैंड में आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और टेस्ट सीरीज खेलेगी। भारत 18 जून से साउथम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भिड़ेगा। इसके बाद विराट सेना इंग्लैंड से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। यह सीरीज चार अगस्त से 10 सितंबर के बीच होगी।
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल, ऋद्धिमान साहा।