उंगली की चोट से उबर रहे भारतीय टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को दिल्ली के खिलाफ ईडन गार्डन में होने वाले बंगाल के अगले मैच में आराम करने को कहा गया है ताकि न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज के लिए वह पूरी तरह फिट रह सकें।
35 वर्षीय साहा को नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ दिन-रात्रि टेस्ट के दौरान चोट लगी थी। बंगाल के कोच अरुण लाल ने कहा कि साहा दिल्ली के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। मेरा मानना है कि उन्हें बीसीसीआई ने ऐसा करने के लिए कहा है।