विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी सोमवार (13 फरवरी) को होगी। नीलामी का आयोजन मुंबई में होगा। विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत चार मार्च को होगी। फाइनल मुकाबला 26 मार्च को खेला जाएगा। सभी मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे।
नीलामी में कुल 409 खिलाड़ियों पर बोली सकती है। नीलामी के लिए 1525 महिला क्रिकेटरों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। उनमें से 409 शॉर्ट लिस्ट हुए हैं। विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी में अधिकतम 90 खिलाड़ी बिक सकते हैं। पांच टीमों के पास कुल जगह 90 है। एक टीम को कम से कम 15 खिलाड़ी खरीदने होंगे। वह अधिकतम 18 खिलाड़ी खरीद सकती है। सभी टीमें अधिकतम छह विदेशी खिलाड़ियों को खरीद सकती हैं। ऐसे में कुल 30 विदेशी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में भाग ले सकते हैं।
आइए जानते हैं नीलामी के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब है विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी?
विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 13 फरवरी (सोमवार) को होगी।
कहां होगी विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी?
विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में जियो (Jio) वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी।
कितने बजे शुरू होगी विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी?
विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगी।
किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं नीलामी?
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का प्रसारण अधिकार वायाकॉम 18 (Viacom 18) के पास है। आप स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क (Sports 18 Network channels) के चैनल स्पोर्ट्स 18 1 एसडी (Sports 18 1 SD) और स्पोर्ट्स 18 1 एचडी (Sports 18 1 HD) पर नीलामी को लाइव देख सकते हैं।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं नीलामी?
नीलामी की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप नीलमी से जुड़ी खबरें और लाइव अपडेट्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देख पाएंगे नीलामी?
भारत में जियो सिनेमा एप पर फ्री में नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। आप मोबाईल, लैपटॉप या टैब पर लॉगिन करके नीलामी देख सकते हैं।