मुलाकात के दौरान सेल्फी, ऑटोग्राफ और जर्सी एक्सचेंज का दौर चला। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को गले लगाया। वहीं, कुछ ने जोक्स मारे तो सभी हंस पड़े। मैदान पर कड़ी प्रतिद्वंद्वीता के बावजूद दोनों टीमों की खिलाड़ी एक-दूसरे की दोस्त नजर आईं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसका एक वीडियो शेयर किया है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को पाकिस्तानी टीम की एक जर्सी मिली। हरमन ने भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को भारतीय टीम की जर्सी दी।