महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण की शुरुआत नौ जनवरी से होने जा रही है। हमेशा की तरह इस बार भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने डब्ल्यूपीएल की ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी का इंतजाम किया है। इस बार मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज अपनी डांस परफॉर्मेंस से चार चांद लगाएंगी।
टूर्नामेंट दो चरणों में बंटा होगा
महिला प्रीमियर लीग का पहला चरण नौ जनवरी से 17 जनवरी तक नवी मुंबई में खेला जाएगा। वहीं दूसरा चरण 19 जनवरी से पांच फरवरी तक वडोदरा (बारोडा) में आयोजित होगा। फाइनल मुकाबला भी वडोदरा में खेला जाएगा। लीग स्टेज में कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद तीन फरवरी को एलिमिनेटर और दो दिन बाद यानी पांच फरवरी को फाइनल खेला जाएगा। शेड्यूल में सिर्फ दो डबल हेडर मुकाबले हैं।
पिछले सीजन्स के विजेता
मुंबई इंडियंस ने 2023 में खिताब जीता था, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2024 में चैंपियनशिप जीती थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि 2026 में कौन सी टीम ट्रॉफी पर कब्जा जमाती है। अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को एलिमिनेटर खेलना होगा।
WPL 2026 पूरा शेड्यूल
| मैच नं. |
तारीख |
होम टीम |
अवे टीम |
वेन्यू |
| 1 |
9 जनवरी 2026 |
मुंबई इंडियंस |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
नवी मुंबई |
| 2 |
10 जनवरी 2026 |
यूपी वॉरियर्स |
गुजरात जाएंट्स |
नवी मुंबई |
| 3 |
11 जनवरी 2026 |
मुंबई इंडियंस |
दिल्ली कैपिटल्स |
नवी मुंबई |
| 4 |
12 जनवरी 2026 |
दिल्ली कैपिटल्स |
गुजरात जाएंट्स |
नवी मुंबई |
| 5 |
13 जनवरी 2026 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
यूपी वॉरियर्स |
नवी मुंबई |
| 6 |
14 जनवरी 2026 |
मुंबई इंडियंस |
गुजरात जाएंट्स |
नवी मुंबई |
| 7 |
15 जनवरी 2026 |
यूपी वॉरियर्स |
दिल्ली कैपिटल्स |
नवी मुंबई |
| 8 |
16 जनवरी 2026 |
मुंबई इंडियंस |
यूपी वॉरियर्स |
नवी मुंबई |
| 9 |
17 जनवरी 2026 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
गुजरात जाएंट्स |
नवी मुंबई |
| 10 |
17 जनवरी 2026 |
यूपी वॉरियर्स |
मुंबई इंडियंस |
नवी मुंबई |
| 11 |
18 जनवरी 2026 |
दिल्ली कैपिटल्स |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
नवी मुंबई |
| 12 |
19 जनवरी 2026 |
गुजरात जाएंट्स |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
वडोदरा |
| 13 |
20 जनवरी 2026 |
दिल्ली कैपिटल्स |
मुंबई इंडियंस |
वडोदरा |
| 14 |
22 जनवरी 2026 |
गुजरात जाएंट्स |
यूपी वॉरियर्स |
वडोदरा |
| 15 |
24 जनवरी 2026 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
दिल्ली कैपिटल्स |
वडोदरा |
| 16 |
26 जनवरी 2026 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
मुंबई इंडियंस |
वडोदरा |
| 17 |
27 जनवरी 2026 |
गुजरात जाएंट्स |
दिल्ली कैपिटल्स |
वडोदरा |
| 18 |
29 जनवरी 2026 |
यूपी वॉरियर्स |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
वडोदरा |
| 19 |
30 जनवरी 2026 |
गुजरात जाएंट्स |
मुंबई इंडियंस |
वडोदरा |
| 20 |
1 फरवरी 2026 |
दिल्ली कैपिटल्स |
यूपी वॉरियर्स |
वडोदरा |
| 21 |
3 फरवरी 2026 |
एलीमिनेटर |
- |
वडोदरा |
| 22 |
5 फरवरी 2026 |
फाइनल |
- |
वडोदरा |