सचिन, हरभजन और धवन ने दी बधाई
आरसीबी की जीत के बाद सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह और शिखर धवन ने भी टीम को बधाई दी है। सचिन ने लिखा- आरसीबी की महिला टीम को महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीतने की बधाई। भारत में महिला क्रिकेट सच में उत्थान पर है। वहीं, भज्जी ने लिखा- आरसीबी की महिला टीम ने कर दिखाया है। अब क्या लड़के खिताबी जीत दोहरा पाएंगे। विराट और मैक्सवेल पर सबकी नजरें होंगी।
गेल और सहवाग ने बधाई दी है
- फोटो : WPL/IPL
विराट-गेल ने दी बधाई
विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर टीम को 'सुपरविमेन' कहा है। वहीं, उन्होंने मंधाना और टीम के बाकी सदस्यों से वीडियो कॉल पर बातचीत की और उन्हें बधाई भी दी। वहीं, आरसीबी के ही पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल ने एक्स पर लिखा- आरसीबी की महिला टीम, WPL की चैंपियन। एक बेहतरीन सीजन के लिए बधाई।
लक्ष्मण-सहवाग ने दी बधाई
नेशनल क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर वीवीएस लक्ष्मण ने एक्स पर लिखा- डब्ल्यूपीएल की योग्य विजेता बनने पर आरसीबी को बहुत-बहुत बधाई। पूरे समय दर्शकों का समर्थन देखना शानदार रहा और टूर्नामेंट अद्भुत रहा। वहीं, भारत के पूर्व ओपनर सहवाग ने लिखा- महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीतने पर आरसीबी को बहुत-बहुत बधाई। इस टीम ने कठिन परिस्थितियों में शानदार टेम्परामेंट दिखाया और योग्य विजेता हैं।
आरसीबी के फैंस के जश्न का वीडियो भी सामने आया है। फैंस देर रात घर से निकलकर डांस करते दिखे। कई और क्रिकेटर्स, जैसे रॉबिन उथप्पा, इयान बिशप, बद्रीनाथ, दिनेश कार्तिक, मिताली राज, झूलन गोस्वामी, युजवेंद्र चहल और ग्लेन मैक्सवेल ने भी टीम को बधाई दी है।