इंस्टाग्राम पर 'गेट वेल सून' संदेश के जवाब में डॉटिन ने लिखा, "क्या मैं पूछ सकती हूं कि किस चीज से जल्दी ठीक होना है?" इसके बाद डॉटिन ने एक और ट्वीट किया। उन्होंने कहा, ''वास्तव में मैं सभी मैसेज की सराहना करती हूं, लेकिन सच्चाई यह है कि मैं किसी भी चीज से ठीक नहीं हो रही हूं।'' डॉटिन को गुजरात जाएंट्स ने 60 लाख रुपये में खरीदा था।
40 लाख रुपये था डॉटिन का बेस प्राइस
डॉटिन ने नीलामी में अपना बेस प्राइस 40 लाख रुपये रखा था। गुजरात ने उनके लिए पहली बोली लगाई थी। उसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने भी एक बार बोली लगाई थी। उसके बाद गुजरात ने दिल्ली को हराते हुए डॉटिन को खरीद लिया। गुजरात ने ऑस्ट्रेलिया की किम गर्थ को उनके स्थान पर चुना है। इस टीम की कप्तान बेथ मूनी और कोच रेचेल हेन्स हैं। दोनों ही ऑस्ट्रेलियाई हैं। मिताली राज टीम की मेंटर हैं।