फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद में सचिन लेंगे कंगारुओं की खबर

Thu, 28 Feb 2013 08:28 PM IST
नई दिल्ली/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर ने कहा कि हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि यहां उन्होंने अपने वन-डे कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक खेली थी।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2009 में सात मैचों की वन-डे सीरीज के पांचवें वन-डे में 351 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सचिन ने 175 रन की नायाब पारी खेली थी। 141 गेंद खेलते हुए सचिन ने इस पारी के दौरान 19 चौके और चार छक्के जड़े थे।

इस दौरान उन्होंने वन-डे कैरियर के 17 हजार रन का आंकड़ा भी पारी किया था, लेकिन सचिन की इस पारी के बावजूद भारत यह मैच तीन रन से हार गया था। सचिन ने कहा कि यह उनके कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी है लेकिन यदि भारत यह मैच जीतता तो उन्हें और भी ज्यादा खुशी होती।
विज्ञापन


सचिन ने कहा, ‘निश्चित तौर पर यह मेरी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है लेकिन मैं काफी खुश होता यदि यह 175 रन भारत की जीत में काम आते। यह उन दिनों में से एक था जब कुछ भी पहुंच से बाहर नहीं लग रहा था। मैं अपने शॉट अच्छी तरह से खेल रहा था, लेकिन जब हम लक्ष्य से सिर्फ 19 रन दूर थे तब मैंने क्लिंट मैके की गेंद को शार्ट फाइन लेग से ऊपर से मारना चाहा और नाथन हेरिट्ज को कैच दे बैठा। यह काफी निराशाजनक था।’

हालांकि सचिन ने अपनी इस पारी की तुलना शारजाह में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही लगाए गए लगातार दो शतकों से करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि शारजाह और हैदराबाद में लगाए गए शतक की तुलना नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें