फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मिलेगा नया चैंपियन: विलियमसन की टीम के पास पांच महीने के अंदर में दूसरी आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका

Sun, 14 Nov 2021 07:01 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

वनडे और टेस्ट दोनों प्रारूपों में नंबर एक न्यूजीलैंड के पास अब टी-20 में बादशाह बनने का मौका है। ग्रुप चरण में न्यूजीलैंड सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाली टीम रही है।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 विश्व कप के फाइनल में आज ऑस्ट्रेलिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों ने अपने सेमीफाइनल मुकाबले जिस अंदाज में जीते थे, उसे देखते हुए एक और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है। जीते कोई भी लेकिन दुनिया को नया टी-20 चैंपियन मिलेगा।
विज्ञापन


छह साल में चौथा फाइनल
न्यूजीलैंड की टीम छह साल में आईसीसी टूर्नामेंट का चौथा फाइनल खेल रही है। उसने 2015 और 2019 में वनडे विश्व कप और इसी साल जून में टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी खेला था, बल्कि टेस्ट में तो वह विश्व चैंपियन है। पांच महीने में केन विलियमसन की टीम विभिन्न प्रारूपों में दूसरी बार विश्व चैंपियन बन सकती है। विलियमसन के नेतृत्व में टीम का यह दो साल में तीसरा आईसीसी फाइनल है। पिछले वनडे विश्व कप फाइनल के अलावा टेस्ट चैंपियनशिप में भी कीवी टीम की कमान विलियमसन के हाथ में ही रही है।

न्यूजीलैंड के पास धारदार गेंदबाजी
वनडे और टेस्ट दोनों प्रारूपों में नंबर एक न्यूजीलैंड के पास अब टी-20 में बादशाह बनने का मौका है। ग्रुप चरण में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाली टीम रही है, जिसने सेमीफाइनल में टूर्नामेंट से पहले प्रबल दावेदार माने जा रही इंग्लैंड टीम के खिलाफ अपनी शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। मार्टिन गुप्टिल का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में रिकॉर्ड काफी अच्छा है और उनके सलामी जोड़ीदार डेरिल मिशेल भी अपने करिअर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने के बाद फाइनल में खेलेंगे।
विज्ञापन

 
बोल्ट पर बड़ा जिम्मा
टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट की अनुभवी तेज गेंदबाजी जोड़ी से ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच और डेविड वार्नर पर पावरप्ले में लगाम कसे रखने की उम्मीद है। एडम मिल्ने ने भी तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर अच्छा काम किया है जबकि लेग स्पिनर ईश सोढ़ी मध्य के ओवरों में प्रभावशाली रहे हैं। बोल्ट पर न्यूजीलैंड को शुरुआती विकेट दिलाने की अहम जिम्मेदारी होगी।

कॉन्वे की कमी खलेगी
कप्तान केन विलियम्सन से हालांकि बड़ी पारी का इंतजार है और रविवार को उनसे इस मौके पर अच्छा करने की उम्मीद है। जेम्स नीशम ने इंग्लैंड के खिलाफ मध्यक्रम में अपनी अहमियत साबित की लेकिन न्यूजीलैंड को डेवोन कॉन्वे की सेवाओं की कमी खलेगी जो सेमीफाइनल में आउट होने की निराशा में बल्ला पटकने के कारण हाथ चोटिल करा बैठे जिससे उनकी जगह टिम सीफर्ट खेलेंगे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें