रोहित-विराट-शमी-अश्विन
- फोटो : ANI
तेम्बा बावुमा और कमिंस
- फोटो : ICC
कौन सी टीम सबसे ज्यादा टेस्ट खेलेगी?
ऑस्ट्रेलियाई टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में सबसे ज्यादा 22 टेस्ट मैच खेलेगी। वहीं, इंग्लैंड की टीम 21 मैच खेलेगी। इसके बाद 18 मैचों के साथ भारत तीसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड को 16 और दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज को 14-14 टेस्ट खेलने हैं। पाकिस्तान की टीम 13 और श्रीलंका-बांग्लादेश को 12-12 टेस्ट खेलने हैं। 2025-27 चक्र में प्रतिस्पर्धा करने वाले नौ देशों के बीच खेली जाने वाली 27 टेस्ट सीरीज में से 17 सीरीज में केवल दो मैच होंगे, जबकि तीन मैचों की छह सीरीज होंगी।
श्रीलंका, बांग्लादेश, भारत और इंग्लैंड के अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम इस चक्र में अपने अभियान की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से करेगी। इसकी शुरुआत 25 जून से होने जा रही है। वहीं, चैंपियन दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने 2025-27 डब्ल्यूटीसी चक्र की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ अक्तूबर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज से करेगी। कम टेस्ट मैच होने की वजह से दक्षिण अफ्रीका के दो टेस्ट सीरीज के बीच काफी गैप है।
NED vs NEP T20: रोमांच की सारी हदें हुईं पार! नीदरलैंड-नेपाल के बीच तीन सुपरओवर में आया फैसला, बना नया रिकॉर्ड
इंग्लैंड के बाद भारत का किससे सामना?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होने जा रही है। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की सीरीज खेलेगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट दो अक्तूबर से और दूसरा टेस्ट 10 अक्तूबर से खेला जाएगा। फिर भारतीय टीम घर पर ही दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। इसका पहला मुकाबला 14 नवंबर से और दूसरा मकाबला 22 नवंबर से खेला जाएगा।
Test Cricket: अब चार दिन के होंगे टेस्ट मैच, इस नियम को कब से करेगा लागू ICC? भारत समेत तीन टीमें रहेंगी अपवाद