आईसीसी ने इसी साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाली टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा फैसला किया है। आज हुई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की बैठक में इस शीर्ष टूर्नामेंट को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। आईसीसी के इस फैसले के बाद अब नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में इस टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हो पाएगा। गौरतलब है कि दुनियाभर में फैली कोरोना महामारी की वजह से कई सारी दिक्कतें हो रही हैं, साथ ही लोगों की सुरक्षा भी एक बड़ा मसला है।