उन्होंने कहा, 'बाबर की बल्लेबाजी का इंटेंट देखें तो, कप्तान के रूप में यह उसका नैसर्गिक खेल नहीं था। उन्होंने 58 गेंदें खेलीं। जब वह क्रीज पर आए तो वह संभली हुई पिच और स्थिति में थे जब पहला विकेट 41 के स्कोर पर गिरा। बाबर को उस फ्लो को थोड़ा बनाए रखना चाहिए था और थोड़ा अटैक करना चाहिए था। एक जो इंटेंट होता है वही पूरी टीम के अंदर झलकता है। अगर आपका कप्तान अपने शॉट खेलने से डरता हो तो बाकी खिलाड़ी भी इसी तरह की प्रतिक्रिया देते हैं।
उन्होंने कहा, 'बाबर दबाव में दिख रहे थे और स्पष्ट रूप से इस वजह से उन्होंने उचित शॉट नहीं लगाए। आप अगर पहले से डरे हुए होंगे कि यार मैं शॉट्स खेलूंगे तो आउट ना हो जाऊं। मुझे किसी बल्लेबाज में निडर होकर खेलने का भाव नजर नहीं आया।' पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर शोएब मलिक ने भी बाबर के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके पास शीर्ष रैंकिंग वाली टीमों के खिलाफ प्लान बी और सी नहीं है।
मलिक ने कहा, 'बाबर आजम पर पूरी बैटिंग का दारोमदार है और वह टीम चला रहे हैं। यह उनकी जिम्मेदारी है कि वह खिलाड़ियों के साथ बैठें। प्लान बी और सी होनी चाहिए। जब आप बड़ी टीमों के खिलाफ खेलते हैं, तो वे आपके प्लान ए पर पलटवार करते हैं और आपके पास कोई जवाब नहीं होता है।' पाकिस्तान पर भारत की जीत ने उन्हें विश्व 2023 कप स्टैंडिंग में शीर्ष पर पहुंचा दिया।