जोस बटलर को रोहित शर्मा का जवाब ट्रांसलेट कर बताते बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित के साथ बाबर को भी आई हंसी
रोहित शर्मा से पूछे गए सवाल को सुनकर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी हंसने लगे। दरअसल, पत्रकार ने हिंदी में सवाल पूछा था और बाबर हिंदी समझते हैं। वह रोहित को देखने लगे। भारतीय कप्तान ने अपने चिर-परिचित अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, "क्या यार? क्या सवाल पूछ दिया। यह मेरा काम नहीं है सर, घोषित करना (किसी टीम को विजेता) मेरा काम नहीं है।''
रोहित का जवाब सुनने के बाद बाबर को हंसी आई। पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा। बाबर ने बगल में बैठे इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को पूरे वाकये की जानकारी अंग्रेजी में दी। भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्तूबर को अहमदाबाद में मुकाबला होगा।