वर्ल्ड कप अपने पूरे शबाब पर है। यह टूर्नामेंट 14 फरवरी से 29 मार्च तक ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। इस बीच एक चौंकाने वाला वाट्सअप मैसेज इन दिनों वायरल हो गया है और हर ओर यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मैसेज पर यकीन करें तो टीम इंडिया रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच में हार जाएगी।
आपको ताज्जुब होगा कि अभी तक के सभी मैचों को लेकर की गई भविष्यवाणियां सही साबित हुई हैं। इस मैसेज के अनुसार वर्ल्ड कप के सभी मैचों के परिणाम पहले से ही फिक्स है, जिसमें कहा गया है कि फाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा और विश्व विजेता दक्षिण अफ्रीका की टीम होगी।
इस खुलासे में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बारे में भी कई चौंकाने वाली भविष्यवाणी की गई है। जिसे सुनकर आपके भी होश्ा उड़ जाएंगे। दोनों टीमें लीग चरण के मुकाबले में अपने से छोटी टीमों से मैच हारने वाली है।