फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup: केन विलियमसन ने विराट कोहली को बताया सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, मोहम्मद शमी की गेंदबाजी पर कही यह बात

Fri, 17 Nov 2023 10:22 AM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने भारतीय स्टार बल्लेबाज को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया है। इसी के साथ उन्होंने अन्य टीमों को भी चेतावनी दी कि भारतीय सुपरस्टार अब बेहतर हो रहा है।
विज्ञापन
Kane Williamson - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में 70 रनों से हारने के बाद न्यूजीलैंड की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इस टूर्नामेंट में विराट कोहली ने शतकीय पारी खेलते हुए वनडे प्रारूप में अपना 50वां शतक पूरा किया। ऐसा करते हुए वह अब क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से आगे निकल चुके हैं। विराट कोहली के इस प्रदर्शन के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने भारतीय स्टार बल्लेबाज को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया है। इसी के साथ उन्होंने अन्य टीमों को भी चेतावनी दी कि भारतीय सुपरस्टार अब बेहतर हो रहा है।
विज्ञापन


विलियमसन ने की शमी की तारीफ
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 113 गेंदों में 119 रनों की पारी खेली। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने भी 105 रनों और शुभमन गिल ने 80 रनों की नाबाद पारी खेली। इन बल्लेबाजों के बदौलत ही टीम इंडिया न्यूजीलैंड के सामने 397 रनों का लक्ष्य रखने में कामयाब रही। हालांकि, न्यूजीलैंड की तरफ से भी डेरिल मिशेल ने 134 और कप्तान केन विलियमसन ने 69 रनों की पारी खेली थी, लेकिन टीम को जीत दिलाने में असफल रहे। टीम इंडिया की जीत पर विलियमसन ने कहा, 'यह ब्लू मशीन लगातार घूम रही है। वे पूरी तरह से इस जीत के हकदार थे।' 

इस पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने घातक गेंदबाजी की। सेमीपाइनल मुकाबले में भी उन्होंने पांच विकेट चटकाए। शमी की गेंदबाजी पर कीवी कप्तान विलियमसन ने कहा, 'वह बेहतरीन हैं। वह जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के बाद पहले बदलाव के तौर पर हैं। वह दुनिया के शीर्ष ऑपरेटरों के तौर पर हैं। वह जिस तरह से गेंद को घुमाते हुए स्टंप में लाते हैं वह बेहतरीन है। इस टूर्नामेंट में इतने कम मैचों में उन्होंने इतने सारे विकेट हासिल किए, यह अभूतपूर्व हैं।' 
विज्ञापन


वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत का सामना अब ऑस्ट्रेलिया से होने वाला है। यह मुकाबला रविवार 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें