फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WC: 'भावनाओं पर काबू रखना मेरे खेल का महत्वपूर्ण हिस्सा', दक्षिण अफ्रीका पर मिली जीत के बाद बोले विराट कोहली

Mon, 06 Nov 2023 02:08 PM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को मिली जीत के बाद टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह हमेशा अपने भावनाओं को कंट्रोल में रखते हैं। 
विज्ञापन
Virat Kohli - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ल्ड कप 2023 के 37वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर के वनडे शतकों की बराबरी भी कर ली है। रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डेन में विराट ने अपने क्रिकेट करियर में 49वां वनडे शतक जड़ा। कोहली ने ईडन की पिच पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 121 गेंदों में 102 रनों की नाबाद पारी खेली। इस टूर्नामेंट में उन्होंने अबतक दो शतक लगा चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए विराट ने बताया कि दबाव ही उन्हें आगे तक जाने के लिए प्रेरित करता है। 
विज्ञापन


उन्होंने एक शो में कहा, 'मैं हमेशा अपने भावनाओं को कंट्रोल में रखता हूं। यह मेरे खेल का एक अभिन्न हिस्सा है। मैं मैच से पहले जागरूकता रखता हूं।' सचिन तेंदुलकर का बधाई संदेश विराट कोहली के मन में उत्साह भर देता है। इससे पहले पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान से मिली जीत के बाद रोहित शर्मा ने जिस तरह से जश्न मनाया था, तब भी कोहली उत्साहित हुए थे। 

कोहली ने कहा, 'मैं रोहित के साथ बहुत सालों से खेल रहा हूं, लेकिन उसे मैंने कभी भी ऐसे उत्साहित होते हुए नहीं देखा था।' स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने उस मैच में 53 गेंदों में 82 रन की विस्फोटक पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी। इसी के साथ टीम के पूर्व कप्तान ने दिखा दिया कि वह किस तरह से दबाव से निपटते हैं।
विज्ञापन


35 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज ने इस जीत के बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ की गेंदबाजी को नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा, 'एक समय बाद आपको 140, 145, 150 किमी/घंटे की आदत हो जाती है।'
 
टी20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्ता न से मिली हार पर कोहली ने कहा, '2022 में मैंने कभी भी 2021 में मिली हार के बारे में नहीं सोचा। हम पाकिस्तान के खिलाफ लगभग हमेशा जीते हैं, लेकिन उस दिन वो जीत गए। इसे स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है। हम कभी भी यह सोचकर नहीं खेलते कि हमें पिछले हार का बदला लेना है।' 

एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रनों की पारी खेलने के साथ विराट ने फॉर्म में वापसी की थी। इसी पारी ने विराट को टी20 वर्ल्ड कप 2022 में उन्हें एक अच्छी मानसिक स्थिति में पहुंचा दिया था। कोहली ने कहा, 'मैं नर्वस नहीं था, मुझे इस बात की खुशी थी कि मैं एक बार फिर बड़ी पारी खेल पाया।'

वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली ने आठ मैचों में 108.60 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 543 रन बनाए हैं, जिसमें चार अर्धशतक और दो शतक शामिल है। इसी के साथ वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी हैं।     
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें