फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्ला-गेंद छोड़कर टीम इंडिया का 'जंगल में मंगल', फौजी अंदाज में हो रही विश्व कप की तैयारी

Sat, 01 Jun 2019 09:27 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका पांच जून को आमने-सामने होंगे। यह टीम इंडिया का विश्व कप में पहला मुकाबला होगा। पहले मैच में अभी वक्त है, शायद इसलिए भारतीय शेर जंगल में मंगल कर रहे हैं। जबरदस्त प्रैक्टिस के बाद पूरी टीम जंगल पहुंच गई। 
विज्ञापन

2 of 4
धोनी, चहल और कुलदीप - फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान विराट कोहली सहित सभी खिलाड़ियों ने यहां पेंटबॉल गेम में हिस्सा लिया। खुद विराट ने इसकी एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है जिसमें उनके साथ-साथ रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, जसप्रीत बुमरा, कुलदीप यादव, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा देखे जा सकते हैं।

 
 
विज्ञापन

3 of 4
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
एक और फोटो बीसीसीआई ने ट्वीट की है, जिसमें महेंद्र सिंह और युजवेंद्र चहल टीम के साथी खिलाड़ियों के संग मस्ती करते दिख रहे हैं। इससे पहले टीम इंडिया ने नेट पर भी पसीना बहाया।

 

 
विज्ञापन

4 of 4
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली ने पहले स्पिन गेंदबाजों का और फिर तेज गेंदबाजों का डटकर सामना किया। कोहली के अलावा शिखर और धोनी भी नेट पर प्रैक्टिस करते देखे गए। गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार प्रैक्टिस के दौरान अपनी गेंदबाजी में कई तरह के प्रयोग करते दिखे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें