फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World cup 2019: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ऑलराउंडर विजय शंकर हुए चोटिल

Thu, 20 Jun 2019 03:32 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विजय शंकर - फोटो : social Media
विज्ञापन

भारतीय टीम के आलराउंडर विजय शंकर के बुधवार को ट्रेनिंग सत्र के दौरान पैर के अंगूठे में गेंद लग गई। जसप्रीत बुमराह की गेंद ट्रेनिंग सेशन के दौरान शंकर के पैर में लगी और वह दर्द से कराहने लगे।

विज्ञापन


टीम के सूत्र ने हालांकि पीटीआई से कहा कि अभी इस पर चिंता की कोई बात नहीं है। सूत्र ने कहा कि ‘हां, विजय को दर्द हुआ था, लेकिन यह शाम तक ठीक हो गया। उम्मीद करते हैं कि कुछ भी परेशानी वाला नहीं है।

शंकर भारतीय बल्लेबाजी क्रम में चौथे नंबर पर के बल्लेबाज के तौर पर चुने गए हैं लेकिन उन्हें किसी भी स्थान पर इस्तेमाल किया जाता है। शंकर मध्यम गति के गेंदबाज भी हैं, जिन्हें पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान सरफराज अहमद सहित दो विकेट मिले थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शिखर धवन अंगूठे के फ्रेक्चर के कारण पहले ही विश्व कप से बाहर हो गये हैं और भुवनेश्वर कुमार भी हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन के कारण दो मैचों से बाहर हैं। शंकर की चोट से टीम प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ेंगी ही।
 

अभी भुवनेश्वर आठ दिन तक गेंदबाजी नहीं करेंगे और बर्मिंघम में 30 जून को इंग्लेंड के खिलाफ मैच के लिये ही दौड़ में आएंगे। टीम प्रबंधन को भरोसा है (जैसा धवन के मामले में था) कि भुवनेश्वर टूर्नामेंट के अंत में उपलब्ध होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें