विश्व कप 2019 के 38वें मुकाबले में टीम इंडिया जब गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर उतरेगी, तो उसकी पूरी कोशिश इंग्लिश टीम को मात देने की होगी। विश्व कप में अभी तक टीम इंडिया का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। टीम विजय रथ पर सवार है। भारतीय टीम अंकतालिक में 11 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। अगर टीम इंडिया इस मैच तो जीतती है तो मौजूदा विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुचने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। वहीं, मेजबान इंग्लैंड अंकतालिका में आठ अंकों के साथ पांचवं स्थान पर है। इस मैच में भारतीय टीम में फेरबदल देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं किन 11 खिलाड़ियों के साथ भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ उतर सकती है?