विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में रिजर्व डे के दिन न्यूजीलैंड के दिए 240 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद ही खराब रही है। टीम इंडिया ने 5 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए । न्यूजीलैंड के गेंदबाज शानदार प्रदर्शन कर मैच पर अपनी पकड़ भी बनाए हुए हैं।
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा केवल एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए, उसके बाद कप्तान कोहली भी एक रन और केएल राहुल भी सिर्फ एक रन पर आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए हैं। टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों के आउट होने के बाद अब पूरा दारोमदार मध्यक्रम पर आ गया है। आइए दिखाते हैं कि सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के तीन विकेट गिरने के बाद लोग क्या कह रहे हैं।