फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO वायरल होते ही भड़कीं सानिया मिर्जा, पाकिस्तान की हार के बाद फूटा गुस्सा

Tue, 18 Jun 2019 07:00 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सानिया मिर्जा - फोटो : social Media
विज्ञापन

सानिया मिर्जा ने ट्वीट कर एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल को जमकर लताड़ा है। वह मैनचेस्टर में शोएब मलिक के साथ डिनर पर गई थीं। पाकिस्तानी न्यूज चैनल ने विश्व कप में भारत से पाकिस्तान के हार के बाद एक वीडियो चलाया कि शोएब आउटिंग कर रहे हैं। सानिया ने लिखा कि यह वीडियो बिना उनकी इजाजत के बनाया गया, उस वक्त उनके साथ बच्चा भी था, यह आउटिंग नहीं बल्कि डिनर है, क्या खाना खाने की भी इजाजत नहीं है। 

विज्ञापन




शोएब मलिक ने ट्वीट कर वायरल हो रहे डिनर वाले वीडियो पर कहा है कि यह वीडियों 15 जून का नहीं बल्की 13 जून का है। खुद को ट्रोल किए जाने पर शोएब मलिक ने पाकिस्तानी मीडिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि दुख है कि मुझे सफाई देनी पड़ रही है।

उन्होंने लिखा कि पाक मीडिया कब अपनी विश्वसनीयता के लिए जवाबदेह होगा? इंटरनैशनल क्रिकेट में 20 साल से अधिक मैंने अपने देश की सेवा की है।यह दुखद है कि मुझे अपने व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी चीजों को लेकर स्पष्टिकरण देना पड़ा रहा है।
विज्ञापन


 

 

विश्व कप में पाकिस्तान को भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तानी फैंस जमकर अपने खिलाड़ियों पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। एक पाकिस्तानी फैन ने पाकिस्तानी टीम की हार के बाद शोएब मलिक और सानिया मिर्जा का डिनर वाला वीडियो शेयर किया, जिसमें वे कुछ दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। प्रशंसक ने इसके लिए शोएब-सानिया का मजाक उड़ाया। सानिया ने भी जवाब दिया और वीडियो बनाने वाले को मूर्खों का सरदार तक कह दिया।
 

भारत के खिलाफ मैच में शोएब मलिक हार्दिक पांड्या की गेंद पर शून्य पर आउट हो गए थे। मैच से पहले कैफे जाने का वीडियो सामने आने के बाद पाकिस्तानी फैंस उनकी आलोचना कर रहे हैं। वीडियो में वहाब रियाज, इमाद वसीम और इमाम उल हक भी नजर आ रहे हैं। देखिए पाकिस्तानी फैंस ने क्या कहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसपर कहा कि कोई भी खिलाड़ी उस रात तय समय से ज्यादा देर तक बाहर नहीं था।
 

 



 



 



 
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें