फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: ऋषभ पंत होंगे इंग्लैंड रवाना, चोटिल शिखर धवन की लेंगे जगह

Wed, 12 Jun 2019 01:27 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : social Media
विज्ञापन
युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को चोटिल शिखर धवन के कवर के रूप में भारत की विश्व कप टीम से जोड़ा गया है। पंत का विश्व कप टीम में नहीं चुना जाना चर्चा का विषय रहा था, क्योंकि वह पिछले एक साल से शानदार फार्म में थे। वह बुधवार को इंग्लैंड पहुंचे जाएंगे।
विज्ञापन




पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से एक दिन पहले यहां पहुंच रहे हैं, लेकिन जब तक टीम प्रबंधन धवन की बाकी टूर्नामेंट में उपलब्धता को लेकर अंतिम फैसला नहीं करता तब तक पंत को उनके बदले 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया जा सकता है। 

इंग्लैंड दौरे पर आईसीसी के एक अधिकारी के मुताबिक टीम प्रबंधन के आग्रह पर ऋषभ पंत को कवर के तौर पर भारत से बुलाया गया है। पंत ने पिछले एक साल में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में टेस्ट मैचों में शतक भी लगाए थे। 
विज्ञापन


सुनील गावस्कर सहित कई पूर्व खिलाड़ियों ने धवन के फिट नहीं हो पाने पर उनकी जगह पंत को टीम में शामिल करने की वकालत की थी। धवन बाएं हाथ के अंगूठे में चोट के कारण तीन मैचों से बाहर हो चुके हैं। वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी के दौरान चोटिल हो गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें