फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड से मिली हार पर टीम इंडिया के कोच शास्त्री का अजीबोगरीब बयान, इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार

Wed, 10 Jul 2019 06:27 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ravi shastri
विज्ञापन

टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने लीग मैच में मेजबान इंग्लैंड से मिली हार को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है। शास्त्री ने कहा है कि जिस दिन भारतीय टीम को इंग्लैंड से हार मिली थी, उस दिन भगवान इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम में थे। शास्त्री ने यह भी कहा कि अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है, तो मैं दुआ करुंगा कि उस दिन भगवान हमारे साथ यानी टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम बैठे।

विज्ञापन


बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ मैच में इंडिया को 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा था और टीम इंडिया को लीग मैचों में एकलौती हार उसी में नसीब हुई थी।

आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जा रहा है। अगर टीम इंडिया न्यूजीलैंड को हरा देती है, तो वो सीधे लॉर्ड्स में फाइनल खेलेगी। दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और मेजबान इंग्लैंड के बीच 11 जुलाई को खेला जाएगा। अगर इंग्लैंड आस्ट्रेलिया को हारा देता है तो वो भारत से फाइनल में भिड़ेगा, लेकिन इसके लिए भारत को न्यूजीलैंड को और इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराना पड़ेगा।

रवि शास्त्री ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की और कहा की रोहित शानदार खेल दिखा रहे हैं। उनके प्रदर्शन का फायदा टीम इंडिया को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित ने जो शतकीय पारी खेली थी, वो सबसे शानदार थी। वैसी मुश्किल विकेट पर रन बनाना आसान नहीं होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें