फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में केन विलियमसन के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले पहले कीवी बल्लेबाज

Wed, 10 Jul 2019 06:27 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
केन विलियमसन - फोटो : social media
विज्ञापन

वर्ल्ड कप के 12वें सीजन के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड और भारत का मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन टीम के कप्तान केन विलियमसन ने पारी को संभाला और अपना अर्धशतक पूरा किया।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने इस वर्ल्ड कप में अपने 500 रन भी पूरे कर लिए।  साथ ही उन्होंने एक खास उपलब्धि भी अपने नाम की। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में पहले बल्लेबाजी करते हुए विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिए एक महत्वपूर्ण पारी खेली। विलियमसन ने 95 गेंदों में 6 चौके की मदद से 67 रन बनाए। 

इसी के साथ केन ने इस वर्ल्ड कप का अपना दूसरा अर्धशतक भी पूरा किया। साथ ही वे न्यूजीलैंड की तरफ से एक वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। 
विज्ञापन


केन ने 9 मैचों की 8 पारियों में 2 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से कुल 548 रन बनाए हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड मार्टिन गुप्टिल के नाम था जिन्होंने 2015 वर्ल्ड कप में 547 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने एक दोहरा शतक भी जड़ा था

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें