फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World cup 2019: पाक क्रिकेटर्स को मिली पत्नी के साथ रहने की इजाजत, पर रोड़ा बना भारत

Sun, 26 May 2019 08:59 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सरफराज अहमद - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आखिरकार वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड में अपने खिलाड़ियों को परिवार के साथ रहने की अनुमति दे दी लेकिन वे ऐसा 16 जून को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ मैच के बाद ही कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 4
pakistan cricket team
पीसीबी ने हाल में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के दौरान खिलाड़ियों को अपने परिवार को साथ रखने की अनुमति दे दी थी लेकिन उसने पिछले महीने कप्तान सरफराज अहमद के विश्व कप के लिए इसी तरह के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था। 
विज्ञापन

3 of 4
-
पीसीबी के एक अधिकारी के अनुसार पाकिस्तानी खिलाड़ी चाहते थे कि उनकी पत्नी और बच्चों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 जून को होने वाले मैच के बाद उनके साथ रहने की अनुमति दे दी जाए। 
विज्ञापन

4 of 4
pakistan team
अधिकारी ने कहा, ‘बोर्ड ने अन्य टीमों के चलन को देखते हुए अपने पूर्व फैसले की समीक्षा करने का फैसला किया।’राष्ट्रीय टीम के सदस्य बोर्ड के इस फैसले से नाराज थे और इस संबंध में उन्होंने कई अनुरोध भी किए। विश्व कप में पाक टीम अपने अभियान की शुरूआत 31 मई को वेस्ट इंडीज के खिलाफ करेगी इससे पहले उसे बांग्लादेश के खिलाफ रविवार एक और अभ्यास मैच खेलना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें