फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: पाकिस्तान को हराने में जी-जान लगा देगा भारत, विराट सेना ने कसी कमर

Thu, 13 Jun 2019 10:35 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भारत बनाम पाकिस्तान
न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप का मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपना फोकस पाकिस्तान के खिलाफ अगले बहुप्रतीक्षित मुकाबले पर करते हुए कहा कि वे उनके खिलाफ इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

2 of 4
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : social Media
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच बारिश के कारण एक भी गेंद डाले बगैर रद्द हो गया। अब भारत को 16 जून को मैनचेस्टर में पाकिस्तान से खेलना है। कोहली ने अगले मैच के बारे में कहा, ‘बरसों से हमारे मुकाबले प्रतिस्पर्धी रहे हैं। दुनिया भर में लोगों को इसमें रूचि रहती है और इतने बड़े मैच का हिस्सा होना फख्र की बात है। इसमें हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। हमें पता है कि हमारी मानसिक तैयारी पूरी है। मैदान पर जाकर रणनीति पर अमल करना है।’
विज्ञापन

3 of 4
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : social Media
सरहद के आर पार दोनों देशों के क्रिकेटप्रेमियों को इस मैच का पूरी शिद्दत से इंतजार है। कोहली ने कहा, ‘मैदान पर उतरते ही सब कुछ शांत हो जाता है। बाहर से माहौल पहली नजर में डराने वाला दिखे लेकिन भीतर ऐसा कुछ नहीं है। हम अपनी रणनीति पर अमल करेंगें।’
विज्ञापन

4 of 4
मोहम्मद आमिर
अंगूठे की चोट के शिकार शिखर धवन के बारे में उन्होंने कहा, ‘शिखर कुछ सप्ताह प्लास्टर में रहेगा। उसके बाद आकलन किया जाएगा। वह दूसरे चरण और सेमीफाइनल के लिए उपलब्ध रहेगा। हम उसे यहीं रखना चाहते थे।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें