मनजोत कालरा
पुलिस ने चार्जशीट में कालरा के पिता परवीन कुमार और मां रंजीत कौर का नाम शामिल किया है। दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में कहा, 'यह साफ है कि बेटे कालरा को दिल्ली की तरफ से क्रिकेट खिलाने के लिए उनके माता-पिता ने उनकी जन्मतिथि को बदला। इसमें कोई संदेह नहीं कि मनजोत के परिवार ने उनके बर्थ सर्टिफिकेट में बदलाव किया।' हालांकि, मनजोत के पिता ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि मनजोत की जन्मतिथि स्कूल में एक बार गलत लिखी गई थी जिसे बाद में ठीक करवाकर 1999 करवा दिया गया था।