फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी के हैरतअंगेज कैच पर ICC तक हैरान, फैंस से पूछा- सरफराज या माही कौन बेहतर?

Fri, 28 Jun 2019 06:08 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
धोनी और सरफराज का कैच - फोटो : social Media
विज्ञापन

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ गए मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने विकेट के पीछे शानदार कैच लपका, जिसके बाद स्लिप में खड़े रोहित शर्मा हैरान रह गए। धोनी के इस कैच के बाद आईसीसी ने एक वीडियो शेयर करते हुए, यह पूछा कि धोनी और सरफराज अहमद में बेहतर कौन है।

विज्ञापन


दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ धोनी ने कार्लोस ब्रैथवेट का कैच हवा में उड़ते हुए पकड़ा। ठीक इसी तरीके से न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने भी कैच पकड़ा था।वेस्टइंडीज की पारी के 27वें ओवर में जसप्रीत बुमराह के हाथ में गेंद थी और क्रीज पर न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जमाने वाले हीरो ब्रैथवेट मौजूद थे।

बुमराह ने शानदार गेंद डाली, बुमराह की अंदर आती गेंद को ब्रैथवेट समझ नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लिया। अंदर आती गेंद की वजह से धोनी का पूरा भार बाएं पैर पर था, लेकिन दाहिनी तरफ उड़ते हुए धोनी ने एक हाथ से शानदार कैच लिया।

आईसीसी के ट्वीट के बाद फैंस में होड़-सी मच गई है। वह लगातार अपने पसंदीदा खिलाड़ी के सपोर्ट कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर धोनी के कैच को लेकर धमाल मचा हुआ है। आइए दिखाते हैं, आपको कुछ मजेदार ट्वीट्स।



 

 



 

 
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें