शमी ने एक हैट्रिक सहित दो मैचों में आठ विकेट चटकाए हैं। उन्होंने कहा, 'मैं अल्लाह का शुक्रिया अदा करता हूं कि उसने मुझे इस सबसे -पारिवारिक मुद्दों से लेकर फिटनेस तक- से लड़ने की ताकत दी। अब मैं केवल देश के लिए अच्छा करने पर ध्यान लगाए हूं।’
अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बारे में शमी ने कहा कि फिटनेस पर काम करना टर्निंग प्वाइंट रहा। उन्होंने कहा, ‘यह केवल ‘यो यो’ टेस्ट में विफलता के बारे में नहीं था। ऐसा भी समय होता है, जब आपकी लय गड़बड़ा जाती है। मैं विफल रहा वह एक अलग बात है, लेकिन फिर मैंने कड़ी मेहनत की और अपनी फिटनेस में सुधार किया है। मुझे लगता है कि मैं अब अच्छी लय में हूं, क्योंकि मैंने वजन कम किया है। अब मेरे लिए सब कुछ सही चल रहा है।’