फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमी एक बार फिर विवादों में, महिला ने लगाया गंभीर आरोप, स्क्रीनशॉट हुआ वायरल

Wed, 10 Jul 2019 12:20 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मोहम्मद शमी - फोटो : social media
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर नए विवाद में फंस सकते हैं। जैसा कि सब जानते हैं कि शमी के लिए पिछला एक साल मुश्किलों से भरा था। पत्नी हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा, गलत संबंध समेत कई आरोप लागए थे, जिसकी वजह से उन्हें तमाम आलोचनाएं झेलनी पड़ी थी। इस दौरान शमी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। हालांकि, बड़ी मुश्किल से वह इस विवाद से दूर हुए। मगर टीम इंडिया का यह तेज गेंदबाज एक बार फिर नए विवादों में फंस गया है।

 
विज्ञापन

2 of 4
मोहम्मद शमी - फोटो : social media
जी हां, मौजूदा वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले इस भारतीय तेज गेंदबाज पर सोफिया नाम की एक महिला ने यह आरोप लगाया है कि शमी उन्हें मैसेज भेजते रहते हैं। सोफिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक स्क्रीन शॉट शेयर करके शमी के व्यक्तित्व पर फिर सवालिया निशान खड़ा कर दिया। 

 
विज्ञापन

3 of 4
सोफिया - फोटो : सोशल मीडिया
इस स्क्रीन शॉट में मोहम्मद शमी सोफिया को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर गुड ऑफ्टरनून लिखकर भेजा। सोफिया ने शमी के इस मैसेज का स्क्रीन शॉट लेकर शेयर करते हुए लिखा, शमी जैसा लोकप्रिय खिलाड़ी उसे मैसेज क्यों भेजता है। साथ ही सोफिया ने लिखा, क्या कोई बता सकता है कि 1.4 मिलियन फॉलोअर वाला कोई क्रिकेटर उसे मैसेज क्यों भेज रहा है।




 
विज्ञापन

4 of 4
मोहम्मद शमी - फोटो : file photo
बता दें कि इस स्क्रीन शॉट में साफ दिखाई दे रहा है कि शमी के प्रोफाइल पर ब्लू टिक लगा हुआ है, जिसे वैरिफाइड अकाउंट माना जाता है। इससे पहले भी शमी को उनकी पत्नी हसीन जहां ने लड़कियों को गलत मैसेज करते हुए पकड़ा था। हसीन ने तब इन मैसेस का स्क्रीन शॉट लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। उसके बाद से ही शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच विवाद शुरू हो गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें