फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशेल स्टार्क ने वर्ल्ड कप में बनाया कीर्तिमान, तोड़ा 12 साल पुराना मैकग्रा का ये रिकॉर्ड

Fri, 12 Jul 2019 06:32 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मिशेल स्टार्क - फोटो : social media
आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने गुरूवार को वर्ल्ड कप 2019 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो को एलबीडब्ल्यू आउट कर एक विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। 
 
विज्ञापन

2 of 4
मिचेल स्टार्क - फोटो : social media
बेयरस्टो के विकेट के साथ ही बाए हाथ के तेज गेंदबाज ने मौजूदा विश्व कप में अपना 27वां शिकार हासिल किया। इस तरह उन्होंने संन्यास ले चुके आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा के पिछले 26 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इससे पहले यह कमाल 2007 वर्ल्ड कप में मैकग्रा ने 26 विकेट लेकर किया था। 
विज्ञापन

3 of 4
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड की पारी के दौरान मैच के 18वें ओवर में मैकग्रा ने बेयरस्टो को 34 रन के निजी स्कोर पर आउट कर पवेलियन भेजा। बता दें कि ऑलराउंडर प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड की टीम ने गुरूवार को पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से पटखनी देकर वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई। 1992 के बाद इंग्लैंड पहली बार वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया। 
विज्ञापन

4 of 4
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने 224 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में जेसन रॉय (85) की तूफानी पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 32.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें