इंग्लैंड के तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट ने विश्व कप सेमीफाइनल से पहले आस्ट्रेलिया को चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी टीम में अब अलग तरह के खिलाड़ी है। एशेज के प्रतिद्वंद्वी टीमें गुरूवार को आमने-सामने होंगी। दोनों टीम के बीच विश्व कप में खेले गये पिछले चारों मैच में इंग्लैड को हार का सामना करना पड़ा है।
प्लंकेट ने कहा कि अब समय बदल गया है। उन्होंने कहा, 'उन्होंने पहले ऐसा किया है लेकिन इंग्लैंड के मौजूदा खिलाड़ियों के खिलाफ नहीं। पिछली टीमों की तुलना में यह टीम बिल्कुल अलग है। हमने पिछले चार साल में अच्छा प्रदर्शन किया है, हम रैंकिंग में शीर्ष पर है । हम विश्व की किसी भी टीम को भी हरा सकते है।'
इंग्लैंड के टेस्ट टीम के इस कप्तान ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि हमारे लिए यह चिंता की बात है। हम गुरूवार को खेले जाने वाले मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले कुछ समय में मिली सफलता से प्रेरणा लेंगे।’ इंग्लैंड के लिए अच्छी बात यह है कि सलामी बल्लेबाज जेसन राय लय में आ गए।
रूट ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैच से पहले हम अच्छी स्थिति में है। पिछले दोनों मुकाबले हमारे लिए नॉकआउट की तरह थे। हम पिछले कुछ समय से काफी दबाव वाले मैच खेल रहे हैं और उम्मीद है कि हम मैच में बेहतर स्थिति में होंगे।’