फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक के बीच टक्कर आज, इंडिया की इस कमजोरी के साथ मौसम भी कर सकता है मजा किरकिरा

Sun, 16 Jun 2019 12:43 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
India vs Pakistan - फोटो : social Media
विज्ञापन

क्रिकेट प्रेमियों को जिस मुकाबले का लंबे समय से इंतजार था, आखिर वो दिन आ ही गया जब आज भारत और पाकिस्तान आज आमने-सामने होंगे। जी हां, विश्व कप का 22 वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा, लेकिन मौसम खराब होने की संभावना बताई जा रही है। आज के मैच में पाकिस्तान के खिलाफ क्या है, भारत की मजबूती और कमजोरी आइए बताते हैंः

विज्ञापन


 

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार 82 रन की पारी खेली थी। वह पिछले एक साल से तगड़े फॉर्म में हैं। विराट ने इस दौरान 21 मैच खेलें हैं और 71.31 की औसत से 1355 रन बनाए, जिसमें उन्होंने छह शतक भी लगाए हैं। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 2015 वर्ल्ड कप में शतक लगाया था। तब भारतीय टीम को 76 रन से जीत मिली थी। विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ 10 मैचों में 40 से ज्यादा रन बनाए हैं, पाकिस्तान के खिलाफ जब भी कोहली चले हैं, तो 90 प्रतिशत जीत भारत को मिली है।

 

भारत ने दक्षिण अफ्रीका खिलाफ विश्व कप के अपने पहले मैच में द.अफ्रीका को 227 रन पर रोक दिया था। वहीं, दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 352 रन का बचाव भारतीय गेंदबाजों ने किया था। गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई टीम में 316 रन पर ऑलआउट कर दिया। दोनों मैच को मिलाकर यदि आंकड़ो पर नजर डालें तो तेज गेंदबाजों ने 10 विकेट लिए हैं, जबकी स्पिनर्स के खाते में सात विकेट गए, ये आंकड़े बताते हैं कि भारतीय गेंदबाजी किस कदर फॉर्म में है।
विज्ञापन

भारत की कमजोरी
पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन नहीं चोटिल होने के कारण नहीं खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके अंगूठे में चोट लग गई थी। धवन की जगह केएल राहुल रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे। ऐसे में चौथे नंबर पर टीम इंडिया किसी अन्य बल्लेबाज को उतारेगी। माना जा रहा है कि दिनेश कार्तिक और विजय शंकर में से किसी एक को मौका मिल सकता है। ऐसे में इस बड़े मुकाबले में दोनों पर दबाव होगा। अगर भारतीय टीम के शुरुआती दो बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए, तो चौथे नंबर पर कौन उतरता है इस पर सबकी नजरें रहेंगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें