फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: पहली गेंद पर ही भारत से हुई महाभूल, गंवा दिया डीआरएस

Wed, 10 Jul 2019 09:27 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social Media
विज्ञापन

विश्व कप के सेमीफाइनल में टॉस हारकर गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की पारी के पहले ही ओवर में बड़ी गलती कर दी। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भुवनेश्वर कुमार ने भारतीय आक्रमण का मोर्चा संभाला। भुवी की पहली ही गेंद पर ओल्ड ट्रैफर्ड में खलबली मच गई, लेकिन नुकसान टीम इंडिया का ही हुआ।

विज्ञापन


दरअसल, मैच की पहली ही गेंद न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल के पैड पर जा लगी और एक जोरदार अपील हुई, लेकिन अंपायर ने गप्टिल को आउट नहीं दिया। इसके बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सोच समझकर आखिरी सेकेंड में डीआरएस लिया।

डीआरएस के रिप्ले में साफ हुआ की भुवनेश्वर की गेंद विकेट को मिस कर रही है। इसके बाद थर्ड अंपायर ने अपना फैसला नहीं बदला और गप्टिल नॉट आउट ही रहे, लेकिन विराट सेना ने अपना एकमात्र रिव्यू भी गंवा दिया।
विज्ञापन


हालांकि टीम इंडिया को जल्दी गप्टिल को विकेट मिल गया। जसप्रीत बुमराह ने पारी के तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर गप्टिल को दूसरे स्लिप में विराट के हाथों कैच कराकर भारत को पहली सफलता दिला दी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें