ससेक्स के इस तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए कप्तान एरोन फिंच और ग्लेन मैक्सवेल के विकेट झटके। लॉर्ड्स में खेले जाने वाले फाइनल को लेकर आर्चर अच्छे प्रदर्शन को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि हम किसी दबाव में हैं। ऐसी परिस्थितियों में आप जितना शांतचित रहेंगे उतना बेहतर करेंगे।'
आर्चर ने कहा, 'मुझे लगता है मैं हमेशा से ऐसा ही रहा हूं। मैं कोशिश करता हूं कि किसी दबाव में नहीं आऊं क्योंकि अगर ऐसा होता है तो आप गलती करने लगते हैं।' उन्होने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया (सेमीफाइनल) के खिलाफ भी जब हम नाश्ता कर रहे थे तब मुझे नहीं लगा कि हमारी टीम किसी तरह के दबाव में है। जब हम मैदान पर उतरे तो हर किसी का ध्यान मैच पर था।'