Chris Gayle
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 19 हजार रन
इसके अलावा क्रिस गेल वेस्टइंडीज के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 19 हजार रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। गेल को यह कारनामा करने के लिए 448 मैचों का समय लगा। गेल से पहले वेस्टइंडीज के लिए 19 हजार रन या उससे ज्यादा सिर्फ दो कैरेबियाई बल्लेबाज ही बना पाए हैं। वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 22,260 रन और शिवनारायण चंद्रपॉल 20,988 रन बना चुके हैं।