फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: इस पाक खिलाड़ी का दावा, फिक्स है वर्ल्ड कप, बांग्लादेश से जानबूझकर हार जाएगा भारत

Thu, 27 Jun 2019 02:03 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : social Media
विज्ञापन

इंग्लैंड में खेले जा रहे विश्व कप का रोमांच अब अपने चरम पर है। अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड कप के 12वें सीजन के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान और इंग्लैंड समेत कई टीमें सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए लड़ाई लड़ रही हैं। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने टूर्नामेंट को लेकर एक अजीबोगरीब बयान दिया है, जिसको लेकर अब हलचल मच गई है।  

विज्ञापन


बासित अली ने एक पाकिस्तानी चैनल से बातचीत में कहा कि क्रिकेट अब अनिश्चितताओं का खेल नहीं रहा है, बल्कि सब कुछ फिक्स है, उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तानी टीम को सेमीफाइनल में नहीं देखना चाहता है, इसीलिए भारतीय टीम जानबूझकर बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ अपने मैच हार सकती है। ऐसे में पाकिस्तान और भारत के बीच सेमीफाइनल की रेस देखने को मिलेगी। 

विज्ञापन

मैच फिक्सिंग से जुड़ा रहा है बासित का नाम

बासित अली - फोटो : social Media
पाकिस्तान की इस विश्व कप में शुरुआत बेहद ही खराब रही। सात मैच में तीन जीत दर्ज कर सात अंको के साथ वो वर्ल्ड कप की अंकतालिका में छठवें पायदान पर है। बुधवार को हुए मुकाबले में उसने न्यूजीलैंड को मात देकर सेमीफाइनल के लिए अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं।

बासित अली ने यह भी आरोप लगाया कि 1992 के विश्व कप में न्यूजीलैंड की टीम चैंपियन बनने वाली पाकिस्तान टीम से इसलिए हार गई थी, ताकी वह सेमीफाइनल अपनी जमीन पर खेल सकें। बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली का करियर बेहद ही छोटा रहा है। मैच फिक्सिंग में नाम आने के बाद बासित को मजबूरी में मजह 26 साल की उम्र में क्रिकेट से संन्यास लेना पड़ा था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें