फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फिक्स था 2011 का विश्व कप, जानबूझकर हारा था श्रीलंका', श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री का आरोप

Thu, 18 Jun 2020 05:24 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
विश्व कप 2011 फाइनल में जीत के बाद भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर
श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री महिंदानंदा अलुथगामगे ने आरोप लगाया है कि उनके देश ने 2011 विश्व कप फाइनल भारत को 'बेच' दिया था। इस दावे को हालांकि बकवास करार देते हुए पूर्व क्रिकेट कप्तान महेला जयवर्धने ने सबूत मांगे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
1996 विश्व विजेता श्रीलंकाई कप्तान अर्जुन रणतुंगा - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले श्रीलंका की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान और विक्रमसिंघे सरकार में पेट्रोलियम मंत्री रहे अर्जुन रणतुंगा ने भी 2011 विश्व कप फाइनल के फिक्स होने के आरोपों की जांच की मांग की थी।
विज्ञापन

3 of 7
गौतम गंभीर एमएस धोनी - फोटो : ट्विटर
स्थानीय टीवी चैनल 'सिरासा' को दिए साक्षात्कार में अलुथगामगे ने कहा कि कहा कि फाइनल फिक्स था। भारत ने 275 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गौतम गंभीर (97) और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (91) की पारियों की बदौलत जीत दर्ज की थी।

4 of 7
पूर्व खेल मंत्री महिंद्रा अलुथगामगे - फोटो : ट्विटर
श्रीलंका के तत्कालीन खेल मंत्री अलुथगामगे ने कहा, 'आज मैं आपसे कह रहा हूं कि हमने 2011 विश्व कप बेच दिया था, जब मैं खेल मंत्री था तब भी मैंने ऐसा कहा था।'
विज्ञापन

5 of 7
विश्व कप 2011 फाइनल - फोटो : ट्विटर
पांच अगस्त को होने वाले चुनाव तक कामकाज देख रही मौजूदा कार्यवाहक सरकार में विद्युत राज्य मंत्री अलुथगामगे ने कहा, 'मुझे याद नहीं कि वह 2011 था या 2012, लेकिन हमें वह मैच जीतना चाहिए था। मैं जिम्मेदारी के साथ आपको कह रहा हूं कि मैंने महसूस किया कि वह मैच फिक्स था। मैं इस पर बहस कर सकता हूं, मुझे पता है कि लोग इसे लेकर चिंतित हैं।'
विज्ञापन

6 of 7
2011 विश्व कप फाइनल में शतक के बाद महेला जयवर्धने - फोटो : ट्विटर
उस मैच में शतक जड़ने वाले पूर्व कप्तान जयवर्धने ने हालांकि इन आरोपों को बकवास करार दिया है। उन्होंने ट्वीट में पूछा, 'क्या चुनाव होने वाले हैं?.... जो सर्कस शुरू हुआ है वह पसंद आया... नाम और सबूत?'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
2011 विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया
अलुथगामगे ने कहा कि उनका नजरिया है कि नतीजे को फिक्स करने में खिलाड़ी नहीं बल्कि कुछ पक्ष शामिल थे। अलुथगामगे ने इससे पहले भी संकेत दिए थे कि वह मैच फिक्स था। अलुथगामगे और तत्कालीन राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए फाइनल में आमंत्रित किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें