फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's T20 Challenge: महाराष्ट्र की 23 साल की गेंदबाज का अजीबोगरीब एक्शन, फैन्स को याद आए पॉल एडम्स, देखें वीडियो

Tue, 24 May 2022 06:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

23 साल की महाराष्ट्र की माया सोनावने का अजीबोगरीब एक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। माया लेग स्पिनर हैं और लोग सोशल मीडिया पर उनकी तुलना दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर पॉल एडम्स के कर रहे हैं।
विज्ञापन
माया सोनावने - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे में महिला टी-20 चैलेंज की शुरुआत हो चुकी है। मंगलवार को खेले जा रहे दूसरे मैच में सुपरनोवाज और वेलोसिटी की टीम आमने-सामने है। इस मैच में वेलोसिटी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। सुपरनोवाज की पारी के 11वें ओवर में माया सोनावने गेंदबाजी के लिए आईं और उनका एक्शन देखकर फैन्स हैरान रह गए।
विज्ञापन



23 साल की महाराष्ट्र की माया सोनावने का अजीबोगरीब एक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। माया लेग स्पिनर हैं और लोग सोशल मीडिया पर उनकी तुलना दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर पॉल एडम्स के कर रहे हैं। माया वेलोसिटी की टीम में हैं। 





माया बॉलिंग क्रीज के नजदीक आती हैं गेंद को रिलीज करती हैं। इस दौरान उनका सिर जमीन के काफी करीब होता। वीडियो में उन्हें ऐसा करते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट की बाढ़ आ गई। डिज्नी हॉटस्टार पर उनके बॉलिंग एक्शन के वीडियो को दो लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।



विज्ञापन

माया ने सिर्फ दो ओवर गेंदबाजी की और वह काफी महंगी साबित हुईं। अपने पहले ओवर में माया ने पांच रन दिए। वहीं, दूसरे ओवर में 14 रन दिए। दो ओवर में माया ने 19 रन लुटाए। इसके बाद वेलोसिटी की कप्तान दीप्ति शर्मा ने उन्हें गेंदबाजी नहीं दी। 20 ओवर में सुपरनोवाज ने पांच विकेट गंवाकपर 150 रन बनाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें