फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार नवंबर से महिला टी20 शुरू, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मांधवी और मिताली राज होंगी कप्तान

Sun, 11 Oct 2020 01:32 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
बीसीसीआई ने किया महिला क्रिकेट टीम का एलान - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आगामी महिला टी20 मुकाबले के लिए तारीखों का एलान कर दिया है। चार नवंबर से यह मैच खेला जाएगा और इसका फाइनल नौ नवंबर को होगा। बोर्ड ने तीन टीमें गठित की हैं, जिनका नाम सुपरनोवाज, ट्रेलब्लेजर्स और वेलोसिटी रखा गया है।

विज्ञापन



बोर्ड ने बताया कि सुपरनोवा टीम की कमान हरमनप्रीत कौर, ट्रेलब्लेजर्स की स्मृति मंधानी और वेलोसिटी की मिताली राज के पास होगी। इसमें भारत के अलावा इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और चार मैचों का यह टूर्नामेंट यूएई में खेला जाएगा।
 

तीनों टीमों में 15-15 सदस्य होंगे। टूर्नामेंट का पहला मैच सुपरनोवा औ वेलोसिटी के बीच चार नबंवर को खेला जाएगा। थाईलैंड की नत्ताहाकन चंतम, जो अपने देश के लिए टी20 वर्ल्ड कप में हाफ सेंचुरी लगाने वाली पहली क्रिकेटर बनीं थीं भी इस टूर्नमेंट का हिस्सा होंगी। इस टूर्नमेंट में खेलने वालीं वह पहली थाई क्रिकेटर होंगी।
विज्ञापन


सुपरनोवा टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अनुजा पाटिल, अरुंधती रेड्डी, चामिरा अट्टापट्टू, जेमिमा रेड्रिगेज, ली ताहुहु, मानसी जोशी, नतालिया सीवर, पूनम यादव, प्रिया पुनिया, राधा यादव, सोफी डिवाइन, तानिया भाटिया।

ट्रेलब्लेजर्स टीम
स्मृति मंधाना (कप्तान), भारती फुलमाली, दयालान हेमलता, दीप्ति शर्मा, हलरीन देओल, जासिया अख्तर, जूलन गोस्वामी, आर कल्पना, राजेश्वरी गायकवाड, शरीरा सेलमान, सोफी एलिकस्टोन, स्टेफनी टेलर, सूजी बेट्स।

वेलोसिटी टीम
मिताली राज (कप्तान), एमिली केर, डेनियेला वाट, देविका बैद्या, एकता बिष्ट, हेली मैथ्यूज, जहांआरा आलम, कोमल जहांजाद, शेफाली वर्मा, शिखा पांडे, सुष्मा वर्मा, सुश्री देवदर्षिनी, बेदा कृष्णामूर्ति।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें