फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup: ओपनिंग मैच में विंडीज की न्यूजीलैंड पर रोमांचक जीत, आखिरी ओवर में डॉटिन ने बचाए छह रन

Fri, 04 Mar 2022 11:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउंगानुई

सार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज ने नौ विकेट पर 259 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 49.5 ओवर में 256 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
जीत के बाद विंडीज टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला वनडे विश्व कप का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने मेजबान न्यूजीलैंड को तीन रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज ने नौ विकेट पर 259 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 49.5 ओवर में 256 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। आखिरी ओवर में विंडीज की डिएन्ड्रा डॉटिन ने न्यूजीलैंड को छह रन नहीं बनाने दिया और दो विकेट लिए और एक रन आउट किया। 

विज्ञापन


आखिरी ओवर का रोमांच

  • 260 रन का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 49 ओवर तक सात विकेट गंवाकर 254 रन बना लिए थे।
  • डॉटिन ने 50वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन दिया। तब कीवी टीम की ओर से जेस केर और केटी मार्टिन बल्लेबाजी कर रही थीं। 
  • दूसरी गेंद पर डॉटिन ने केटी मार्टिन को आउट कर दिया। मार्टिन 47 गेंद पर 44 रन बना सकीं।
  • तीसरी गेंद पर डॉटिन ने रोव को एक रन बनाने दिया।  
  • चौथी गेंद पर डॉटिन ने जेस केर को आउट कर कीवी टीम को नौवां झटक दिया। वह 21 गेंदों पर 25 रन बना सकीं।
  • पांचवीं गेंद पर जोनास को रन आउट कर कीवी पारी को 256 रन पर समेट दिया। 


मैथ्यूज ने जड़ा बेहतरीन शतक
मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हेली मैथ्यूज के शतक की बदौलत 259 रन बनाए। हेली ने 128 गेंदों पर 16 चौके और एक छक्के की मदद से 119 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान स्टेफनी टेलर ने 47 गेंदों पर 30 रन, कैंपबेल ने 38 गेंदों पर 20 रन और चीडियन नेशन ने 46 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। न्यूजीलैंड की ओर से ताहूहू ने तीन विकेट लिए। इसके अलावा जेस केर ने दो, हाना रोव और अमेलिया केर ने एक-एक विकेट लिया। 

विज्ञापन


न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही
जवाब में न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 14 रन पर टीम को पहला झटका लगा। सुजी बेट्स तीन रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, दिग्गज बल्लेबाज अमेलिया केर भी 13 रन बना सकीं। इसके बाद कप्तान सोफी डिवाइन ने एमी सैदरवेट के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों ने 76 रन की साझेदारी निभाई। सैदरवेट 56 गेंदों पर 31 रन बना सकीं। इस बीच कप्तान सोफी डिवाइन ने शतक लगाया।

डॉटिन, हेली और अनीसा को दो-दो विकेट
ली ताहूहू छह रन, मैडी ग्रीन नौ रन और ब्रूक हालीडे तीन रन बनाकर आउट हुईं। इके अलावा केटी मार्टिन ने भी 44 रन की पारी खेली। डॉटिन ने आखिरी ओवर में दो विकेट लेकर कीवी टीम की पारी को समेट दिया। विंडीज की ओर से डॉटिन के अलावा हेली मैथ्यूज और अनीसा मोहम्मद ने भी दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा चीनेले हेनरी और शकीरा सेल्मान को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें