फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Womens World Cup: मिताली की टीम के पास इंग्लैंड से हिसाब बराबर करने का मौका, तीसरी जीत के लिए उतरेगी भारतीय टीम

Tue, 15 Mar 2022 09:57 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउंगानुई

सार

आईसीसी वनडे विश्वकप में वेस्टइंडीज पर शानदार जीत के बाद बुधवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम लीग चरण के अपने चौथे मैच में इंग्लैंड पर जीत के इरादे से उतरना चाहेगी। भारत ने वेस्टइंडीज को 155 रन से मात दी थी और अंक तालिका में वह अभी तीसरे स्थान पर है। भारतीय टीम इसी तरह का प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ भी दोहराना चाहेगी।
विज्ञापन
महिला वर्ल्ड कप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी वनडे विश्वकप में वेस्टइंडीज पर शानदार जीत के बाद बुधवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम लीग चरण के अपने चौथे मैच में इंग्लैंड पर जीत के इरादे से उतरना चाहेगी। भारत ने वेस्टइंडीज को 155 रन से मात दी थी और अंक तालिका में वह अभी तीसरे स्थान पर है। भारतीय टीम इसी तरह का प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ भी दोहराना चाहेगी। विश्वकप में अभी तक दोनों टीमें 11 बार भिड़ी हैं जिसमें भारत चार बार जीता है। भारतीय टीम 2017 विश्वकप फाइनल में मिली हार का हिसाब चुकाने के इरादे से भी उतरेगी।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय बैटरों ने 162 डॉट बॉल खेली थी, जिससे उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं विंडीज के खिलाफ स्मृति (123 रन) और हरमनप्रीत (109) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने विश्वकप में अभी तक का अपना सबसे उच्चतम स्कोर (317 रन) बनाया था। इस मैच में दोनों बैटरों ने 184 रन की साझेदारी की थी। हरमन ने अपना चौथा शतक लगाया जोकि 2017 विश्वकप में 171* की पारी के बाद पहला शतकीय पारी थी।

मिताली से बेहतर की उम्मीद
दोनों ओपनर मंधाना और यस्तिका भाटिया अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं जैसा कि कोच रमेश पवार चाहते हैं। हालांकि ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, कप्तान मिताली राज को बेहतर करने की जरूरत है। विकेटकीपर रिचा घोष विकेट के पीछे अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं लेकिन वह बल्लेबाजी में दबाव में नजर आती हैं। अठारह साल की बल्लेबाज को पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ दिखाई अपनी फॉर्म को फिर से दिखाने की जरूरत है। भारत के पास स्नेह राणा और पूजा वस्त्रकार जैसी स्तरीय ऑलराउंडर भी हैं।  विश्वकप से पहले जो गेंदबाजी चिंता का विषय थी, वह अब बेहतर कर रही है।  तेज गेंदबाजों मेघना सिंह, पूजा वस्त्रकार और झूलन गोस्वामी अच्छा काम कर रही हैं। स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़(07 विकेट) और स्नेह राणा (05 विकेट) भी लय में हैं।
विज्ञापन


एक और हार कर देगी इंग्लैंड को बाहर 
वहीं अगर इंग्लैंड के प्रदर्शन की बात करें तो टूर्नामेंट में लगातार तीन मैच हार चुकी है और वह तालिका में सातवें स्थान पर है। अंतिम क्षणों में फिनिशिंग की कमी का टीम को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। भारत के खिलाफ एक और हार का मतलब है कि शीर्ष चार टीमों की रेस से गत चैंपियन बाहर हो जाएगी। ओपनर टैमी बियूमोंट उनकी ओर से प्रमुख योगदान कर रही हैं। स्पिनर सोफी एकलेस्टोन और ऑलराउंडर नैट श्राइवर अब तक चार-चार विकेट ले चुकी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें