महिला विश्व कप 2022 में भारतीय टीम का तीसरा मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ है। इस टूर्नामेंट में अपने शुरुआती दोनों मैच जीतने वाली वेस्टइंडीज तीसरा मैच जीतकर भारत के खिलाफ अपना रिकॉर्ड बेहतर करना चाहेगी। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ हारने के बाद टीम इंडिया जीत की पचरी पर वापस लौटना चाहेगी। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को यह मैच जीतना होगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड भी शानदार है।
महिला विश्व कप में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सभी छह मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच कुल 25 वनडे मैच हुए हैं और 20 मैच भारत ने जीते हैं। टीम इंडिया यह मैच जीतकर विश्व कप में विंडीज के खिलाफ अजेय रहने का रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेगी। यहां हम बता रहे हैं कि आप यह मैच कब और कहां देख सकते हैं।
कब खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज की महिला टीमों के बीच वनडे वर्ल्ड कप मैच?
भारत और वेस्टइंडीज की महिला टीमों के बीच वनडे मैच 12 मार्च यानी शनिवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वर्ल्ड कप मैच हैमिल्टन के सेडोन पार्क में खेला जाएगा।
कितने बजे खेला जाएगा मैच?
इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार सुबह छह बजे होगा और पहली गेंद साढ़े छह बजे फेंकी जाएगी।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे मुकाबले?
महिला वनडे वर्ल्ड कप के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।
कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच विश्व कप मुकाबले की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
भारत की संभावित टीम
मिताली राज (कप्तान), स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।
वेस्टइंडीज की संभावित टीम
स्टैफनी टेलर (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, हेले मैथ्यूज, किशिया नाइट, शेमेन कैंपबेल (विकेटकीपर), चेडियन नेशन, चिनेल हेनरी, आलिया एलेने, शमिलिया कॉनेल, अनीसा मोहम्मद, शकीरा सेलमैन।