फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप से पहले टूटा पाकिस्तान का विश्व रिकॉर्ड, विंडीज ने रचा इतिहास

Sun, 05 May 2019 07:24 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
होप कैम्पबेल - फोटो : file
वर्ल्ड कप से पहले आयरलैंड के डब्लिन में विंडीज, बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच त्रिकोणीय श्रृंखला हो रही है। रविवार से शुरू हुए मुकाबले में विंडीज और आयरलैंड की टीम आमने-सामने रही।

इस मैच में विंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अंतरराष्ट्रीय वन-डे क्रिकेट में इतिहास रच दिया है।
 
विज्ञापन

2 of 6
विंडीज - फोटो : file
विंडीज की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे जॉन कैंपबेल और शाई होप ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी की। दोनों ने मिलकर 365 रनों की मैराथन साझेदारी को अंजाम दिया। इसी के साथ दोनों ने पाकिस्तान के बनाए गए रिकॉर्ड को भी चकनाचूर कर दिया।
 
 
विज्ञापन

3 of 6
फखर जमान और अजहर अली - फोटो : ICC
साल 2018 में जिम्बाबवे के खिलाफ में पाकिस्तान ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी की थी। पाकिस्तान की तरफ से फखर जमान और इमाम-उल-हक ने 304 रनों की साझेदारी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

4 of 6
होप कैम्पबेल - फोटो : file
इसके अलावा क्रिकेट इतिहास में ये पहला मौका था जब दोनों सलामी बल्लेबाजों ने एक ही मैच में 150 से अधिक रनों की पारी खेली।
 

 

 
विज्ञापन

5 of 6
सचिन और द्रविड़
वन-डे क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी के मामले में कैम्पबेल और होप की जोड़ी ने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के 331 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
होप-कैम्पबेल - फोटो : file
आउट होने से पहले जॉन कैम्पबेल ने 137 गेंदों में 179 रन और शाई होप ने 152 गेंदों में 170 रनों की पारी खेली। जॉन कैम्पबेल ने इस मैच में अपने करियर का पहला शतक लगाया। मैच में विंडीज ने 50 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 381 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें