एबी डीविलियर्स और विराट कोहली
कोहली ने कहा, ‘हमने उस स्थान पर अंत नहीं किया जिस पर करना चाहते थे, लेकिन दूसरा हाफ इतना अच्छा रहा इसलिए ऐसा नहीं लगता कि सत्र बुरा रहा। हमने सात में से अपने अंतिम पांच मैच जीते और एक मैच बेनतीजा रहा, यह ऐसी चीज है जिस पर हमें गर्व हो सकता है। यह इतना छोटा प्रारूप है कि कभी कभी पांच या सात मिनट मैच के नतीजे का फैसला करते हैं।’