विराट-अनुष्का-रूट-कैरी-एंडरसन-डैनिएला
- फोटो : instagram
इन दिनों वर्ष का तीसरा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन जारी है। इस टूर्नामेंट में क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गज पहुंच रहे हैं। सोमवार को भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ पहुंचे। उनके अलावा खेल जगत के अन्य सितारे भी यहां पहुंच रहे हैं। हम यहां उन्हीं के विषय में चर्चा कर रहे हैं।
आइये जानते हैं...
विराट-अनुष्का
- फोटो : anushka sharma-instagram
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और 'किंग' के नाम से मशहूर विराट कोहली भी सोमवार को नोवाक जोकोविच और एलेक्स डि मिनोर के बीच मुकाबला देखने पहुंचे। इस दौरान कोहली के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी नजर आईं। जोकोविच ने यह मैच 1-6, 6-4, 6-4, 6-4 से जीता और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सर्बिया का यह दिग्गज खिलाड़ी 63वीं बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे। जोकोविच का खेल देखकर विराट कोहली हैरान रह गए। मैच के बाद कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी में जोकोविच की तारीफ भी की। किंग कोहली ने लिखा, 'क्या मैच था! यह हमेशा की तरह ग्लैडिएटर (जोकोविच) के लिए एक आम बात थी।' कोहली ने जो तस्वीर साझा की है, उसमें जोकोविच सर्व करते नजर आ रहे हैं।
जो रूट-कैरी रूट
- फोटो : Joe Root-instagram
जो रूट और कैरी कॉटरेल
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट इन दिनों भारत के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते नजर आ रहे हैं। हालांकि, समय निकालकर वह पत्नी कैरी कॉटरेल के साथ विंबलडन का लुत्फ उठाने पहुंचे। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वारयल हैं। रूट अब गुरुवार से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में खेलते नजर आएंगे।
जेम्स एंडरसन-डैनिएला लॉयड
- फोटो : Daniella Lloyd Anderson-instagram
जेम्स एंडरसन और डैनिएला लॉयड एंडरसन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके महान गेंदबाज जेम्स एंडरसन भी पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी डैनिएला लॉयड एंडरसन भी नजर आईं। एंडरसन को रूट के साथ मस्ती करते देखा गया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हैं।
बेन स्टोक्स-क्लेयर रैटक्लिफ
- फोटो : Clare Stokes-instagram
बेन स्टोक्स-क्लेयर रैटक्लिफ
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भी भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज से समय निकालकर विबंलडन का लुत्फ उठाने पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी क्लेयर रैटक्लिफ भी नजर आईं। फिलहाल दोनों टीमों के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। 10 जुलाई से तीसरे टेस्ट का लॉर्ड्स में आगाज होगा।
ब्रायन लारा-ऋषभ पंत
- फोटो : ani-wimbledon-instagram
ब्रायन लारा और ऋषभ पंत
वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा और भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी विंबलडन में पहुंचे। इस दौरान दोनों सूट-बूट में नजर आए।