फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Will Smeed: 'द हंड्रेड' में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने विल स्मीड, 20 साल की उम्र में बना दिया रिकॉर्ड

Thu, 11 Aug 2022 10:46 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

द हंड्रेड 100 बॉल के फॉर्मेट में खेला जाता है। इसका मतलब यह है कि दोनों टीमें 100-100 बॉल का मैच खेलती हैं। मेन्स टूर्नामेंट में बुधवार को स्मीड ने नाबाद शतक जड़ा और अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विल स्मीड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड में खेले जा रहे 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में 20 साल के युवा बल्लेबाज विल स्मीड ने इतिहास रच दिया है। वह इस टूर्नामेंट में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। खास बात यह है कि यह टूर्नामेंट दो साल से खेला जा रहा है, लेकिन पहली बार किसी बल्लेबाज ने इसमें शतक जड़ा है। इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड समेत दुनियाभर के कई स्टार खिलाड़ी खेलते हैं, लेकिन विल स्मीड ने पहला शतक लगाया। 
विज्ञापन


द हंड्रेड 100 बॉल के फॉर्मेट में खेला जाता है। इसका मतलब यह है कि दोनों टीमें 100-100 बॉल का मैच खेलती हैं। यह टूर्नामेंट मेन्स और विमेंस दोनों फॉर्मेट में खेला जाता है। मेन्स टूर्नामेंट में बुधवार को स्मीड ने नाबाद शतक जड़ा और अपनी टीम को जीत दिलाई। बर्मिंघम फीनिक्स और सदर्न ब्रेव के बीच खेले गए मैच में स्मीड फीनिक्स की ओर से खेल रहे थे। पहले बल्लेबाजी फीनिक्स की टीम ने की। स्मीड ने 50 गेंदों में 202 के स्ट्राइक रेट से 101 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने छह छक्के और आठ चौके लगाए। 

Will Smeed as he becomes the first man to score a 100 in the Hundred  history - Cricket.Surf

स्मीड के अलावा फीनिक्स का कोई बल्लेबाज नहीं चल सका। बेंजामिन ने 17, कप्तान मोईन अली ने 17, लियाम लिविंगस्टोन ने 21, मैथ्यू वेड ने 10 रन की पारी खेली। हैमंड एक रन बनाकर नाबाद रहे। ब्रेव की ओर से मार्कस स्टोइनिस, क्रिस जॉर्डन, लिनटॉट और जेम्स फुलर ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में सदर्न ब्रेव की टीम 123 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कप्तान जेम्स विंस 17 रन, क्विंटन डिकॉक 15 रन, स्टोइनिस एक रन, एलेक्स डेविस 33 रन, टिम डेविड 11 रन, रॉस व्हाइटली 18 रन, फुलर शून्य, गार्टन चार रन, जॉर्डन 15 रन और टाइमल मिल्स खाता भी नहीं खोल सके। फीनिक्स की ओर से हेनरी ब्रूक्स ने 25 रन देकर पांच विकेट झटके। वहीं, केन रिचर्डसन ने तीन विकेट झटके। इसके अलावा टॉम हेम और बेनी हॉवेल को एक-एक विकेट मिला। इस तरह फीनिक्स की टीम ने 53 रन से जीत हासिल की। 
The Men's Hundred 2022 Match 8: Birmingham Phoenix beat Southern Brave by  53 runs
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें