फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस भारतीय क्रिकेटर से मिलना चाहते हैं मुल्तान के सुल्तान सहवाग

Thu, 16 Feb 2017 01:00 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : a
विज्ञापन
पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने बधाई संदेश पर चल रहे विवाद के बाद अपनी चुप्पी तोड़ दी। सहवाग ने कहा कि वह ब्लाइंड भारतीय टीम के कप्तान अजय कुमार से मिलना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने ब्लाइंड क्रिकेट टीम के अन्य सदस्यों से भी मिलनी की इच्छा जताई है।
विज्ञापन


सहवाग ने ब्लाइंड क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप जीतने पर ट्वीटर पर 'अदरमेन इन ब्लू’ वाक्य का प्रयोग कर जीत की बधाई दी। जिसके बाद उनके इस ट्वीट पर विवाद शुरू हो गया। 

सहवाग के इस ट्वीट पर भारतीय टीम के कप्तान अजय रेड्डी ने भी निराशा जाहिर कर कहा कि 'वह भी ब्लू रंग की जर्सी पहनते हैं हम भी उसी तिरंगे का प्रतिनिधित्व करते हैं जिनका भारतीय क्रिकेट टीम करती है। साथ ही हम भी देश के लिए उसी जुनून के साथ खेलते हैं। हमें देश के लिए खेलने पर उतना ही गर्व महसूस होता है, ऐसे में हमें 'अदर मेन इन ब्लू' कहकर संबोधित करने की जरूरत नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भारतीय टीम ने पाक को हराया

बता दें कि फाइनल मुकाबले में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान टीम को नौ विकेट से हराया था और लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 197 रन का मजबूत स्कोर बनाया था, जिसे भारतीय टीम ने बौना साबित करते हुए मात्र एक विकेट खोकर 18वें ओवर में ही जीत लिया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें